रांची, जनवरी 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। मौसीबाड़ी खटाल, मल्लारकोचा में बुधवार को अपहृत पांच वर्षीय अंश और चार वर्षीय अंशिका की सकुशल बरामदगी को लेकर बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता दोनों बच्चों के पिता सुनील यादव ने की। इसमें स्थानीय लोगों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। बैठक के दौरान छह दिनों से अंश-अंशिका की सकुशल घर वापसी नहीं होने पर चिंता व्यक्त की गई। उपस्थित लोगों ने कहा कि दो दिन पूर्व जनांदोलन की घोषणा के बाद ही प्रशासन की कार्रवाई में तेजी आई है। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अंश-अंशिका बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आगे के आंदोलन के सभी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके तहत 35 सदस्यीय संयोजक मंडली का गठन किया गया। जनसमूह के नेतृत्व में सक्रिय भूमिका निभा रहे राजद नेता कैलाश यादव ...