चाईबासा, सितम्बर 15 -- जगन्नाथपुर। अपने बच्चों की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना को लेकर माताओं ने रविवार को निर्जला उपवास रखकर जितिया पर्व मनाया। सुबह से ही माताएं स्नान-ध्यान कर पूजा की तैयारी में जुट गईं। राम महावीर मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति के साथ माताओं ने पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर पंडित केदारनाथ मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई और माताओं को आशीर्वचन सुनाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.