मुरादाबाद, जनवरी 30 -- बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से निपुण भारत मिशन के तहत 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड मूंढापांडे स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी अशोक कुमार रहे। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक कक्षाओं में मजबूत शैक्षिक आधार देना निपुण भारत मिशन का मुख्य उद्देश्य है और इसमें शिक्षकों व अभिभावकों की सहभागिता बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बाल वाटिका और कक्षा एक व दो के संकुल स्तर से चयनित निपुण बच्चों को शील्ड, प्रमाण पत्र व स्टेशनरी देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार चतुर्वेदी ने की। एडीओ पंचायत देवेश कन्हैया ने आंगन व विद्यालय परिसर को बेहतर बनाने...