बिजनौर, दिसम्बर 16 -- केएस चिल्ड्रन्स एकेडमी के प्रांगण में केएस कार्निवल 2025 का अत्यंत भव्य, सुव्यवस्थित एवं उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। शुभारंभ विद्यालय के मुख्य अतिथि कोमल स्वरूप अग्रवाल, प्रबंधक कपिल अग्रवाल, अकादमिक डायरेक्टर नम्रता अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य इंद्रपाल सिंह द्वारा गुब्बारे उड़ाकर किया गया। इस दौरान बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। जिसकी दर्शकों ने तालियां बजाकर खूब सराहना की। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर केएस. कार्निवल 2025 का औपचारिक उद्घाटन किया। पूरे कार्यक्रम का सशक्त, प्रभावशाली एवं आत्मविश्वास से भरपूर संचालन एंकर मानसी अग्रवाल द्वारा किया गया। कार्निवल के दौरान विद्यार्थियों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें नृत्य, संगीत और समूह प्रस्तुतियां शामिल रहीं। इन कार्यक्रमों ने बच्चों की रचनात्मकता, आत्मविश्वास...