नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- दिल्ली सरकार स्कूली छात्रों की मानसिक सेहत पर केंद्रित एक नया कानून लाने की योजना बना रही है। शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल से बच्चों पर मानसिक दबाव बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए यह कदम जरूरी है।डिजिटल युग में नई चुनौतियां मंत्री सूद ने बताया कि शिक्षा में डिजिटलाइजेशन और एआई के कारण छात्रों की मानसिक समस्याएं अलग तरह की हो गई हैं। इन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा, 'मानसिक और भावनात्मक स्थिरता के बिना कोई सीख नहीं सकता। इसलिए हमें एक व्यापक कानूनी ढांचे की जरूरत है।' अभी यह बिल ड्राफ्टिंग के शुरुआती चरण में है और जल्द काम शुरू होगा। यह कानून दिल्ली के सरकारी और निजी दोनों तरह के स्कूलों पर लागू होगा। हालांकि, दोनों मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.