रायबरेली, फरवरी 17 -- जायस, संवाददाता। नगर पालिका परिषद के मिल एरिया में स्थित मून लेंड इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के छात्र छात्राओं ने समाजिक और शिक्षा पर आधारित नाटक प्रस्तुति किये। नन्हें मुंहे बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए। बच्चों की प्रस्तुति ने अभिभावक और अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एफडीआई फुरसतगंज के डायरेक्टर सुनील कुमार द्विवेदी व विशिष्ट अतिथि रायबरेली जिले के मशहूर वरिष्ठ फिजिशियन डा. बृजेश सिंह छात्रों को अवार्ड देकर सम्मानित किया। स्कूल के डायरेक्टर डा. मशरूर चन्दा कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार प्रकट किया और उन्हें धन्यवाद दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...