बोकारो, जनवरी 16 -- पेटरवार। जिला शिक्षा विभाग के निर्देश पर प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय पेटरवार के तत्वावधान में अभिभावक-शिक्षक विशेष बैठक का आयोजन विद्यालय परिसर में शुक्रवार को किया गया। इस बैठक में गोमिया के पूर्व विधायक बबीता देवी शामिल हुई। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व विधायक बबीता देवी, जिप सदस्य प्रहलाद महतो, अंचल अधिकारी अशोक राम, सुधीर कुमार सिन्हा व विद्यालय की प्रधानाध्यापिका भूमिका कुमारी ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पूर्व पूर्व विधायक बबीता देवी को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक बबीता देवी ने कहा कि शिक्षा केवल विद्यालय की चारदीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें अभिभावकों की भूमिका भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावक और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.