सहरसा, नवम्बर 30 -- सत्तर कटैया। एक संवाददाता। पटोरी पंचगछिया अवस्थित अजित मेमोरियल गुरूकुल विद्यालय में शिक्षा संवर्धन सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के उत्थान में शिक्षा,खेल और कला के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने के लिये वृहत्तर पंचगछिया के चार लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर छोटे छोटे बच्चे द्वारा किये गये समूह नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। वक्ताओं ने सेवानिवृत्त शिक्षक स्व. अजीत कुमार सिंह के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उन्हें याद किया। इस मौके पर डायरेक्ट शंभू शरण सिंह, अशोक कुमार सिंह, अनील कुमार सिंह, बलराम सिंह, के.सी. ठाकुर, धर्मेन्द्र सिंह नयन, गौतम कुमार सिंह, शिवचन्द सिंह शिबू, कुमारी रश्मि सहित अन्य शिक्षाविद उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.