गोंडा, फरवरी 14 -- तरबगंज, संवाददाता। बच्चों की प्रथम शिक्षिका उसकी मां होती है यह बात ओम साई इंटरनेशनल स्कूल रघुनाथपुर तरबगंज के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस इंद्रजीत शुक्ला ने कही। उन्होंने थॉमस अल्वा एडिसन का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी डायरी में टीचर ने लिखा था आपका बेटा मंदबुद्धि है। घर पर थॉमस के पूछने पर उसकी मां ने कहा कि लिखा है कि आपका बेटा प्रतिभाशाली है और बच्चे का मनोबल नहीं तोड़ा। आगे चलकर थॉमस अल्वा एडिसन ने बिजली बल्ब समेत विभिन्न खोज किए। हाईकोर्ट के जस्टिस मंजीव शुक्ल ने संस्थापक बृजेश पांडेय से कहा कि निर्धन परिवार के बच्चों को निशुल्क शिक्षा कोटा का लाभ दिलाने का प्रयास करिए। इसका आपको जीवन में अप्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। विशिष्ट अतिथि एमएलसी अवधेश सिंह मंजू व विधायक प्रेमनरायन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.