कानपुर, जनवरी 25 -- सरसौल। महाराजपुर के टॉस स्थित बीडी विकास विद्या मंदिर इंटर कालेज में रविवार को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ शिक्षक विधायक राजबहादुर चंदेल ने किया। विद्यालय के बच्चों द्वारा गीत, नृत्य नाटिका ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। प्रबंधक दीपक उत्तम ने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियां गिनाई आए हुए आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर राजू उत्तम, पुष्पेंद्र सिंह, साबिर अली समेत आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...