मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 8 -- मुजफ्फरपुर। प्रमुख संवाददाता परीक्षा केंद्र पर अलग-अलग कमरे में प्रखंडवार बच्चों की इंट्री कराई जाएगी। हर केंद्र पर इसके लिए नवोदय विद्यालय समिति की ओर से ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में बदले हुए कई पैटर्न के साथ तैयारी को लेकर सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में ये निर्देश दिए गए। समीक्षा बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी कुमार अरविंद सिन्हा ने सभी केंद्राधीक्षकों, नवोदय विद्यालय के प्राचार्य और अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा के बाद बच्चों से परीक्षा के सवालों पर फीडबैक भी लिया जाएगा। यह फीडबैक नवोदय विद्यालय समिति को भेजी दी जाएगी। केंद्र से दो रिपोर्ट जाएगी। फीडबैक के आधार पर केंद्र अधीक्षक भी रिपोर्ट भेजेंगे और नवोदय विद्यालय समिति की ओर से नियुक्त ऑब्जर्वर भी रिपोर्ट भेजेंगे।...