आगरा, फरवरी 20 -- होली के त्योहार को लेकर शहरों के बाजारों में गुलाल और आकर्षक पिचकारियों का भंडारण शुरू हो गया है। सबसे अधिक डिमांड इस समय हर्बल गुलाल की दिख रही हैं। विक्रेताओं के यहां अभी से बच्चों के लिए स्पाइडरमैन, डोरीमोन, की पिचकारी बाजार में पहुंच गई हैं। रंग-पिचकारी की दुकान लगाने वाले लोगों ने खरीददारी भी शुरू कर दी है। जिले में होली का पर्व परंपरागत एवं हर्षोल्लास के साथ चार मार्च को मनाया जाएगा। रंगों के इस त्यौहार को लेकर बाजारों में तैयारियां जोर शोर से चल रही है। रंग गुलाल एवं पिचकारी के थोक विक्रेताओं के यहां भंडारण भी होना शुरू हो गया है। होली के त्योहार को देखते हुए शहरों के बाजारों में गुलाल, रंगों और पिचकारियों का भंडारण और सजावट ज़ोर-शोर से शुरू हो गई है। इस बार बाजार में पारंपरिक सामानों के साथ-साथ कई आधुनिक भी देखने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.