बहराइच, जून 21 -- पयागपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पयागपुर के प्रभारी प्राचार्य व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि सामुदायिक सहभागिता के तहत जिले से दो शिक्षकों को राज्य शिक्षा संस्थान प्रयागराज मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए भेजा गया है। प्राथमिक स्तर का प्रशिक्षण पयागपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय पिपरा कमाल शिवदहा के प्रभारी प्रधानाध्यपक राजेश कुमार मिश्रा तथा तेजवापुर के चेतरा उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक श्रीप्रकाश मास्टर ट्रेनर के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करें। मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण प्राप्त करके जिले में हर ब्लाक के चयनित दो शिक्षकों को जिला स्तर पर प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। जो बच्चे विद्यालय से काफी दूर है या बीच में पढ़ाई छोड़ दिए हैं उनका मुख्य धारा से लाने के लिए शिक्षकों को...