सहारनपुर, अगस्त 19 -- सोमवार को नगर व ग्राम वासियों ने माता बसंती देवी और शीतला माता का सामूहिक रूप से पूजन किया। पुजारी यशपाल सिंह रोहिला ने दोनों माताओं का चौला व झंडा चढ़ाया। उसके उपरांत नगर की महिलाओं ने अपने बच्चों की लंबी उम्र और सुख शांति के लिए माता शीतला देवी व बसंती देवी से प्रार्थना की। मान्यता है कि मां शीतला देवी की पूजा अर्चना करने से बच्चों को खसरा, चेचक, फुंसी, फोड़े आदि से निजात मिलती है। इसीलिए प्रत्येक वर्ष महिलाएं श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद मां शीतला देवी की पूजा अर्चना बड़े हर्षोल्लास के साथ करती हैं। इस दौरान यशपाल सिंह रोहिला, हिमांशु रोहिला, राकेश कश्यप, विकास भटनागर, अमृतलाल , राजेश सैनी, सन्नी भटनागर ,सरोज ममता, कमलेश , सुदेश, पायल, बबली रोहिला, संध्या, विनीता आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.