सिद्धार्थ, फरवरी 13 -- सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। पीएम श्री स्कूल फेज वन एवं फेज टू में गैप्स के पैरामीटर की समीक्षा की। निपुण लक्ष्य के लिए जारी गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित कराएं। शिक्षकों एवं नामांकन के सापेक्ष बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत कराने का निर्देश दिया। अपार आईडी, यू-डायस बनाने में प्रगति लाने का निर्देश दिया। डीडीओ राजमणि वर्मा, बीएसए शैलेश कुमार, डीपीआरओ वाचस्पति झा एवं समस्त खंड शिक्षा अधिकारी व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.