गढ़वा, फरवरी 20 -- कांडी। प्रखंड के उत्क्रमित मवि अधौरा में गुरुवार को बच्चों का स्वास्थ्य जांच किया गया। रेफरल अस्पताल मझिआंव की दो सदस्यीय डॉक्टरों की टीम ने 90 छात्र छात्राओं का स्वास्थ्य जांच किया। डॉ विशाल कुमार व डॉ वीर प्रताप सिंह ने बच्चों का स्वास्थ्य जांच कर मुफ्त में दवा उपलब्ध कराए। डॉक्टरों ने बताया कि सर्दी, खांसी व कान तथा दांत दर्द से पीड़ित बच्चे पाए गए। सभी बच्चों को स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी गई। मौके पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका रंजू श्रीवास्तव, एएनएम मंजू कुमारी, आईसीटी इंस्ट्रक्टर कविता कुमारी, संयोजिका पूजा देवी उपस्थित थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...