हल्द्वानी, फरवरी 10 -- हल्द्वानी। वनभूलपुरा में स्कूल के छात्रों के दो गुटों में लड़ाई के बाद चाकूबाजी की घटना को शहर के गणमान्य लोगों ने गहरी चिंता का विषय बताया है। सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत गौनिया का कहना है कि आखिर बच्चों में सहनशीलता क्यों नहीं आ रही। ये अभिभावकों को देखना होगा और बच्चों की निगरानी करनी होगी। बार एसोसिएशन हल्द्वानी के अध्यक्ष किशोर पंत ने बताया कि स्कूल में बच्चों के हाथ में धारदार हथियार जैसे चाकू आदि मिलना वास्तव में चिंता का विषय है। यह न केवल छात्रों की सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि उनके भविष्य के लिए भी गंभीर परिणाम हो सकते हैं। छात्रों के बीच हिंसा और आक्रामकता के बढ़ते मामले चिंताजनक हैं, और इसके पीछे के कारणों को समझना आवश्यक है। स्कूलों को छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और भावनात्मक विकास पर अधिक ध्यान देने की आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.