सहारनपुर, दिसम्बर 3 -- उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले में दिसम्बर 2025 को टीकाकरण उत्सव माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में नई ऊर्जा लाने तथा 12 जानलेवा बीमारियों से सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा टीकाकरण से छूट गए बच्चों की ड्यू लिस्ट तैयार कर घर-घर सर्वे किया जा रहा है। सभी बच्चों की प्रविष्टि यू-विन पोर्टल पर दर्ज की जाएगी। टीकाकरण से झिझक महसूस करने वाले परिवारों को जागरूक करने के लिए विभिन्न विभागों, सामाजिक संगठनों और गणमान्य व्यक्तियों का सहयोग लिया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को नगर विधायक राजीव गुम्बर, जिला अध्यक्ष महेन्द्र सिंह सैनी, अपर निदेशक सहारनपुर मंडल डॉ. रामानन्द, मुख्य चिकित्सा ...