बागपत, फरवरी 18 -- बागपत। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय आधार अनु श्रवण समिति की बैठक की। कर संबंधित को आवश्यक निर्देश दिए। बताया कि बच्चों के आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट हेतु राज्यव्यापी अभियान चलाया जा रहा है। माता-पिता या अभिभावक किसी भी आधार सेवा केंद्र या निर्दिष्ट आधार केंद्र पर जाकर अपने बच्चे का अनिवार्य बायोमेट्रिक् अपडेट करवा सकते हैं। जनपद में 54110 पेंडिंग है। एम यू वन में 26018 और एम यू 2 में 28092 बायोमेट्रिक संबंधित लंबित है। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. तीरथ लाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीत कुमार उपाध्याय अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...