हापुड़, अप्रैल 18 -- बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आईसीडीएस पूरक पोषण कार्यक्रम के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर कुपोषित बच्चों, गर्भवती महिलाओं को वितरित किए जाने वाला दलिया और चने की दाल एसडीएम ने बुधवार को मंडी पक्का बाग मंडी से 1464 किलोग्राम दलिया और 888 किलोग्राम चने की दाल को जब्त किया था। इस मामले में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अधिकारियों ने पोषाहार की कालाबाजारी का ठीकरा वाहन चालक के सिर फोड़ा है। इसको लेकर कोतवाली में छोटा हाथी चालक के खिलाफ दर्ज कराया गया है। दिलचस्प बात यह है कि माल किसने भेजा कौन -कौन इस काला बाजारी में शामिल था इसका मुकदमें में कोई जिक्र नहीं हैं। हालांकि अफसर जांच कराने का दावा करते हुए मामले में पल्ला झाड़ रहे हैं। यह राशन सिंभावली ब्लाक के आंगनबाड़ी केंद्रों पर वितरित होना बताया जा रहा है। एसडीएम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.