बिहारशरीफ, फरवरी 10 -- एमडीएम : बच्चों का निवाला गटकने वाले 38 जिलों के शिक्षा अधिकारियों पर 11.63 करोड़ जुर्माना कई रिमाइंडर के बाद 62.48 करोड़ लौटाये, 36 जिलों के एमडीएम डीपीओ राशि जमा कराने की चेतावनी नालंदा के ढाई सौ एचएम से वसूले गये 25.68 लाख, 63 हजार अब भी बकाया सिर्फ शेखपुरा व शिवहर के अधिकारियों ने जमा करायी जुर्माने की पूरी राशि फोटो : स्कूल : बिहारशरीफ स्कूल में भोजन करते विद्यार्थी। (फाइल फोटो) बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरकारी स्कूलों में बच्चों का निवाला गटकने वाले 38 जिलों के शिक्षा अधिकारियों पर 11.63 करोड़ जुर्माना लगाया गया है। मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्र ने डीईओ व एमडीएम डीपीओ को पत्र भेजकर जुमार्ने की राशि की शत-प्रतिशत बसुली कर मामलें को निष्पादन कराने का आदेश दिया था। लेकिन, कई रिमाइंडर के बाद 6...