जमशेदपुर, जनवरी 9 -- जिला स्वास्थ्य विभाग 10 जनवरी को सदर अस्पताल में नारायणा अस्पताल कोलकाता एवं ब्रह्मानंद नारायणा अस्पताल जमशेदपुर की ओर से थैलेसीमिया व सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित बच्चों की नि:शुल्क जांच, इलाज एवं परामर्श शिविर का आयोजन होगा। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिविर में 12 वर्ष से कम आयु के थैलेसीमिया एवं सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित बच्चों के साथ उनके भाई-बहन एवं उनके माता पिता का नि:शुल्क मानव ल्यूकोसाइट एंटीजन टेस्ट किया जाएगा। जांच के बाद बोन मैरो ट्रांसप्लांट योग्य बच्चों का नारायणा हेल्थ, राज्य सरकार एवं अन्य संस्थानों के सहयोग से नि:शुल्क बोन मेरो ट्रांसप्लांट कराया जाएगा। सिविल सर्जन ने बताया कि थैलेसीमिया एक रक्त विकार है, जो बच्चों को माता-पिता से विरासत में मिलता है। इससे शर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.