मैनपुरी, अप्रैल 25 -- विश्व टीकाकरण सप्ताह के तहत सीएमओ डा. आरसी गुप्ता शुक्रवार को आरसी इंटर कॉलेज पहुंचे, और उन्होंने टीकाकरण के लिए छात्राओं को जागरूक किया। वहीं सीएमओ ने टिटनेस व डिप्थीरिया के बारे में बच्चों को जानकारी दी। उन्होंने टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए अभिभावकों से अपील की। सीएमओ ने कहा कि टीकाकरण अभियान के तहत 24 अप्रैल से 10 मई तक बच्चों को टीका लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीडी टीकाकरण अभियान डिप्थीरिया के बढ़ते हुए केसों के तहत प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। सीएमओ ने अपील कि नियमित टीकाकरण के के तहत अभिभावक अपने बच्चों का टीका अवश्य कराएं। अभियान के तहत कक्षा 5 व 10 के छात्र-छात्राओं को टीका लगाया जाएगा, जिससे टिटनेस व डिप्थीरिया की बीमारी से बचाव हो सके। जिसके बाद सीएमओ डीएमसी यूनिसेफ संजीव कुमार पांडेय व रविं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.