कौशाम्बी, दिसम्बर 17 -- डीएम डॉ. अमित पाल ने बुधवार को आंगनबाड़ी केन्द्र सिरियावां कला में संचालित वीएचएसएनडी सेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शासन से अनुमन्य सुविधाएं लाभार्थियों को समय से देने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एएनएम से ड्यूलिस्ट एचआरपी महिलाओं की संख्या, बच्चों का वजन मापन व सैम बच्चों की संख्या आदि की जानकारी ली। कहा कि ड्यूलिस्ट के अनुसार बच्चों का टीकाकरण एवं एएनसी चेकअप किया जाए। इसके अलावा एचआरपी महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया जाय। सैम बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती कराने का निर्देश दिया। कहा कि लाभार्थियों को शासन द्वारा अनुमन्य सभी सुविधाएं समयबद्ध प्रदान की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.