सिद्धार्थ, जनवरी 6 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। स्वास्थ्य विभाग शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों का शत-प्रतिशत संपूर्ण टीकाकरण कराने में जुटा है। विभाग का कहना है कि टीका लग जाने से बीमारियों से बचाव होता है। बच्चे के जन्म के बाद से ही उसे कई प्रकार की बीमारियां होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में पांच साल में सात बार टीकाकरण हो जाने से बच्चों का पूर्ण प्रतिरक्षण होता है। पूर्ण प्रतिरक्षण हो जाने से कई जानलेवा बीमारियों से बचाव होने के साथ-साथ बच्चों को स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है। सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने कहा कि बच्चों के लिए पांच साल में सात बार नियमित टीकाकरण बहुत ही जरूरी है। बच्चों का संपूर्ण टीकाकरण हो जाने से टीके एंटीबाडी बनाकर शरीर को सुरक्षित रखते हैं। शिशुओं की मौत को रोकने में भी टीके की अहम भूमिका है। बीमारी के संक्रमण के बाद टीका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.