औरंगाबाद, फरवरी 7 -- औरंगाबाद के अनुग्रह मध्य विद्यालय में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान अंतर्गत विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। औरंगाबाद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत शहर के पीएमश्री अनुग्रह मध्य विद्यालय में विशेष जागरूकता सह सेमिनार का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव तान्या पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। दीप जला कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। स्वागत बच्चों के द्वारा ढोल बजाकर एवं प्रधानाध्यापक उदय कुमार सिंह ने बुके देकर सम्मानित करते हुए किया। अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान एवं कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। उप मुख्य कानूनी बचाव अधिवक्ता अभिनंदन कुमार ने संबंधित कानून, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के स्तर से कि...