किशनगंज, मार्च 6 -- किशनगंज। एक प्रतिनिधि जिले में एनीमिया मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय पुराना खगड़ा में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें आंगनबाड़ी सेविकाओं, शिक्षकों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को एनीमिया की पहचान, रोकथाम और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सिविल सर्जन डॉ. मंजर आलम ने कहा कि बच्चों और महिलाओं में एनीमिया एक गंभीर समस्या है। एनीमिया मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग जुटा हुआ है तथा समय समय पर व्यापक स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं में एनीमिया एक गंभीर समस्या है, जो उनके संपूर्ण विकास को प्रभावित कर सकती है। सही पोषण, आयरन युक्त आहार और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाकर इसे रोका जा सकता है। स्वास्थ्य वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.