संतकबीरनगर, फरवरी 17 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में ठंडक लौट रही है। दिन में अच्छी धूप निकलने से तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड किया जा रहा है तो रात का तापमान गिर कर दस डिग्री सेल्सियस पर आ जा रहा है। शाम को भले ही लोगों को ठंड से राहत मिल रही हैं, लेकिन भोर में ठंडक परेशान कर रही है। लौटती हुई यही ठंडक बच्चों और बुजुर्गों को परेशान कर रही है। यह परिवर्तन अस्थमा के मरीजों पर भारी पड़ रहा है। बसंत का आगमन भी सांस वाले मरीजों को रास नहीं आ रहा है। सांस फूलने वाले मरीजों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। छोटे बच्चे अक्सर दिन में खेलने निकल जा रहे हैं। जब बह घर के बाहर खेलते हैं तो पसीना छूट रहा है और खेल समाप्त होने के बाद ठंडक सी लग रही है। मौसम का यही उतार-चढ़ाव बच्चों और बुजुर्गों को परेशान कर रहा है। मौसम मे...