रिषिकेष, दिसम्बर 30 -- योगेंद्र पब्लिक स्कूल में शीतकालीन मेला आयोजित हुआ। जिसमें बच्चे अपने-अपने घर से विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध स्वादिष्ट व्यंजन बनवाकर लाए। जिन्हें स्कूल में अभिभावकों को परोसा गया और सभी ने पारंपरिक व्यंजनों का आनंद उठाया। मंगलवार को शीतकालीन मेले का शुभारंभ एम्स ऋषिकेश के चिकित्सक डा. मयंक मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में रचनात्मकता, आत्मनिर्भरता एवं सामूहिक कार्य की भावना को विकसित करते हैं। प्रधानाचार्या मीता चटर्जी ने कहा कि इस मेले में बच्चे अपने अपने घरों से विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध स्वादिष्ट व्यंजनों को लेकर आए हैं, जिन्हें अभिभावकों को परोसा जा रहा है। इसका उद्देश्य है कि हम अपने पारम्परिक व्यंजन को ना भूले। आज के युग में जहां बच्चें पास्ता, पिज्जा, चाऊमिन, मोमो आदि की तरफ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.