लखनऊ, जनवरी 10 -- लखनऊ, संवाददाता। वृंदावन योजना सेक्टर-पांच -बी, गांधी नगर स्थित नेशनल पब्लिक इंटर कॉलेज में शनिवार को विद्यालय में बच्चों और अभिभावकों के लिए फ्री मेडिकल चेकअप कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में बच्चों और अभिभावकों ने अपने दांतों और आंखों का चेकअप कराया। बच्चों की आंखों की जांच के लिए स्पर्श हॉस्पिटल से डॉ अखिलेश पांडेय, साईं डेंटल क्लीनिक के डॉ. अखिलेश दास मौजूद रहे। डाक्टरों द्वारा बच्चों को अच्छे स्वास्थ्य के लिए मार्गदर्शन किया गया। व्यायाम के लाभ बताये गये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...