एटा, मार्च 24 -- जलेसर। गांव पिलखतरा में गृह क्लेश होने पर पत्नी बच्चों और पशुओं को लेकर मायके चली गई। जिससे क्षुब्ध होकर पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव घर से दो सौ मीटर दूर पेड़ पर लटका मिला। शव लटका देख परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर थाना पुलिस, सीओ पहुंचे और मामले की जानकारी ली है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। रविवार सुबह खेतों जा रहे ग्रामीणों ने कोतवाली जलेसर के गांव पिलखतरा निवासी महाराज सिंह (50) पुत्र प्यारेलाल का शव पेड़ पर देखा और घरवालों को जाकर जानकारी दी। शव को लटका देख घरवालों में कोहराम मच गया। मृतक के भतीजे विपिन कुमार ने बताया कि चाचा महाराज सिंह और उनकी पत्नी बसंती देवी के बीच दो-तीन दिन से आपस में झगड़ा होता रहता था। शनिवार को भी किसी बात को लेकर आपस में कहासुनी हुई थी। महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.