गिरडीह, अप्रैल 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अपने दो दिवसीय दौरे के आखिरी दिन मंगलवार को झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम गांडेय प्रखंड के मोहनडीह पहुंची, जहां दो आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया। टीम की सदस्य रुचि कुजूर, आभा वीरेंद्र अकिंचन ने निरीक्षण में बच्चों को मिल रही सुविधाओं की सुध ली और बच्चों की उपस्थिति, मिल रहे भोजन, यूनिफॉर्म और अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान भोजन का स्वाद भी चखा। पीने के पानी और बिजली की समस्या देखी। बीडीओ निशांत अंजुम से बातकर केन्द्र की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया। कहा कि पानी और बिजली समस्या तुरंत दूर की जाएगी। आयोग ने ग्रामीणों से बातकर उनकी समस्याओं को सुना। तत्पश्चात कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय गांडेय का भी निरीक्षण किया। मौके पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी जीतू कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.