गुड़गांव, फरवरी 12 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। भोंडसी के स्नेह विहार स्थित एक निजी स्कूल की प्रिंसिपल और स्टाफ पर सातवीं कक्षा के छात्र और उसकी मां से मारपीट और बदसलूकी के आरोप लगे हैं। पुलिस ने प्रिंसिपल सहित चार के खिलाफ बुधवार को भोंडसी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रेयान एनक्लेव निवासी सरला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 जनवरी की सुबह स्कूल से फोन आया कि उनके 12वर्षीय बेटे को चोट लगी है। जब वह स्कूल पहुंचीं तो आरोप है कि प्रिंसिपल ने उन पर चिल्लाना शुरू कर दिया। छात्र पर सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर मैसेज करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की। जब मां ने बेटे से मिलने की जिद की, तो प्रिंसिपल ने उनकी गर्दन पकड़कर धक्का दिया और ऑफिस के गेट को बंद कर लिया। शिकायत के अनुसार प्रिंसिपल माया, शिक्षिका रिया और शि...