कानपुर, जनवरी 6 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। सड़क सुरक्षा माह के तहत आरटीओ परिसर में छात्र-छात्राओं को बुला कर उन्हें ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। परिवहन अफसरों ने कहा कि वे लोग इस बात की शपथ लें कि वे घर में अपने पापा, बहन, भाई को नियमों के पालन की शपथ दें ताकि वे लोग नियमों के अनुसार ड्राइविंग करें। इससे हादसे कम होंगे और उनके परिवार में कोई अकारण जनहानि न होगी। कार्यक्रम में उप परिवहन आयुक्त आरआर सोनी, आरटीओ प्रवर्तन राहुल श्रीवास्तव, एआरटीओ प्रशासन आलोक कुमार, नेहा द्विवेदी, एमवीआई आकांक्षा सिंह रही। इसके अलावा प्रवर्तन अधिकारियों ने एनएचएआई , पीडब्ल्यूडी और अन्य अफसरों संग ब्लैक स्पॉट औऱ अन्य स्थलों का निरीक्षण किया, जहां पर हादसे में मौतें हुई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.