गोपालगंज, फरवरी 4 -- फुलवरिया, एक संवाददाता। फुलवरिया थाना क्षेत्र के शाहपुर बतरहां गांव में बुधवार को एक मासूम द्वारा गलती से बड़ी मात्रा में दवा निगल लेने का मामला सामने आया है। गांव निवासी अनवर अंसारी के पांच वर्षीय नाती अफरोज ने घर में रखी दवाओं के डिब्बे से एक साथ करीब बुखार की 30 टैबलेट निगल ली। जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना के बाद परिजन घबरा गए और आनन-फानन में बच्चे को स्थानीय एक निजी क्लीनिक में ले जाया गया। स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सीवान स्थित एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है। नाना अनवर अंसारी ने बताया कि उनकी बेटी की शादी सीवान जिले के नौतन थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव में हुई है। उसी घर में खेलते समय बच्चे ने दवा का डिब्बा खोलकर टैबलेट निगल ली। चिक...