बदायूं, फरवरी 21 -- वजीरगंज, संवाददाता। ब्लॉक संसाधन केंद्र वजीरगंज पर पर हमारे आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख गुड्डो देवी एवं बीईओ दिलीप कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश को निपुण प्रदेश बनाने को जनसमुदाय को निपुण भारत की अवधारणा से अवगत कराना है। जिसके तहत बाल वाटिका आयु वर्ग पांच से छह वर्ष एवं विद्यालय में नामांकित कक्षा एक से दो के समस्त बच्चे सम्मिलित हैं। मुख्य अतिथि के द्वारा ब्लॉक से आए हुए आयु वर्ग पांच से छह वर्ष के सभी बालवाटिका के निपुण बच्चों एवं ईसीसी एजुकेटर को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन हिलाल बदायूंनी ने किया। ब्लॉक प्रमुख गुड्डो देवी ने कहा कि हमार...