जौनपुर, फरवरी 15 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। बच्चे देश का उज्ज्वल भविष्य होते हैं। इनको जिस ढांचे में ढाला जाए। यह बन जाएंगे। यह बातें एलएसएस नेशनल पब्लिक स्कूल नरौली में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का उदघाटन करने के बाद बोलते हुए करंजाकला के प्रमुख प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव मम्मन ने कही। उन्होंने कहा कि किसी भी देश का विकास उसकी शिक्षा व संस्कारों से ही होता है। आज देश विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। इसमें मुख्य भूमिका शिक्षा की ही है। इसके पूर्व उन्होंने बच्चों द्वारा तैयार किए गए पर्यावरण सरंक्षण, सौर ऊर्जा, जल सरंक्षण, स्मार्ट कृषि प्रणाली एवं आधुनिक तकनीकी से जुड़े प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए इसी प्रकार आगे भी बेहतर उपकरण बनाने को कहा। कार्यक्रम की शुरुआत में स्कूल के संस्थापक डॉ. संजीव कुमार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.