कानपुर, फरवरी 20 -- कानपुर। कानपुर के कलेक्ट्रेट में स्वामी विवेकानंद विद्यालय, लोधर मंधना के छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह से मुलाकात की। बच्चों ने उन्हें गुलाब देकर ब्लू वर्ल्ड घूमने के लिए धन्यवाद दिया। जिलाधिकारी ने विद्यालय में विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान मेले का उद्घाटन किया था, तब बच्चों ने उनसे ब्लू वर्ड घूमने की इच्छा जताई थी। 120 छात्र-छात्राओं को ब्लू वर्ल्ड भ्रमण पर भेजा गया था। यहां अर्पिता, अनुराग, दिव्या और आरशी ने जिलाधिकारी को गुलाब भेंट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...