जालौन, अप्रैल 16 -- यूपी के जालौन के कुठौंद स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक डॉक्टर का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जो एक महीने पुराना बताया जा रहा है। जिसमें वह एक छोटे बच्चे को सिगरेट पीने के लिए प्रेरित करता हुआ दिखाई दे रहा है। इसे लेकर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सख्ती दिखाई है। उन्होंने एक्शन के साथ एफआईआर का निर्देश दिया है। दरअसल वायरल वीडियो में डॉक्टर बच्चे को सिगरेट पकड़ाकर खुद धुआं खींचकर सिखाता है और बच्चे से कहता है अंदर की ओर खींचो, तभी धुआं आएगा, फिर खुद करके दिखाता है। इसे लेकर अब डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने ऐक्शन लिया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, "जनपद जालौन के सीएचसी कुठौन्द में तैनात चिकित्सक द्वारा 4 वर्षीय बच्चे को सिगरेट पिलाने संबंधी वायरल वीडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.