आरा, मार्च 29 -- -बहोरनपुर थाना क्षेत्र के उमरांवगंज गांव के समीप की शनिवार की सुबह हादसा -बच्चे को सामने देख चालक ने लगायी ब्रेक और 20 फुट गड्ढे में जा गिरा ऑटो -हादसे में पांच यात्री भी चोटिल, स्थानीय अस्पताल में सभी का कराया जा इलाज आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के उमरावगंज गांव के समीप शनिवार की सुबह यात्रियों से लदा एक ऑटो पलट गया। बच्चे को बचाने के क्रम में करीब 20 फुट नीचे गड्ढे में जा गिरा। इसमें ऑटो चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ऑटो पर सवार पांच अन्य यात्री भी मामूली रूप से जख्मी हो गए। इनका इलाज नजदीकी अस्पताल में कराया गया। हादसे को लेकर देर तक बीच अफरातफरी मची रही। मृत ऑटो चालक बिहिया थाना क्षेत्र के साहेब टोला गांव निवासी मो. इस्लाम अंसारी का 39 वर्षीय पुत्र मो. सादिक अंसारी उर्फ शमशेर अंसारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.