महाराजगंज, जनवरी 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई-बृजमनगंज मार्ग पर बुधवार शाम छह बजे सड़क पर अचानक आए बच्चे को बचाने के प्रयास में सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायल मजदूरों को एंबुलेंस से इलाज के लिए बृजमनगंज सीएचसी भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोल्हुई-बृजमनगंज मार्ग पर बुधवार शाम करीब छह बजे मैनहवा गांव से पंडितपुर की ओर सरिया गिराने जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली कोटिया शुकुल गांव के पास पलट गई। ट्रॉली पर भारी मात्रा में सरिया लदा हुआ था। उस पर कई मजदूर सवार थे। बताया जा रहा है कि सड़क पर अचानक एक बच्चा आ गया। जिसे बचाने के लिए चालक ने ट्रैक्...