बगहा, जनवरी 4 -- वाल्मीकिनगर। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल 2 के वाल्मीकि नगर वन क्षेत्र से सटे रिहायशी इलाकों में दिन पर दिन जंगली बंदरों का आतंक काफी बढ़ गया है। वाल्मीकि नगर थाना क्षेत्र के चकदहवा गांव निवासी राम लखन मुसहर के पुत्र सोनु कुमार (5) को बंदरों के झूंड ने जख्मी कर दिया है। सोनू अपने घर के दरवाजे के पास रविवार की दोपहर खेल रहा था। इसी दौरान जंगली बंदरों के झुंड ने हमला कर उसे बुरी तरह से जख्मी कर दिया। परिजनों द्वारा आनन-फानन में वाल्मीकि नगर स्थित एक निजी क्लिनिक में बच्चे को लाया गया।जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार कर एंटी रेबीज का टीका लगाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...