चाईबासा, जनवरी 6 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय स्थित प्रकोष्ठ में उपायुक्त चंदन कुमार की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप-फोस्टर केयर अनुमोदन समिति की बैठक हुई। उक्त बैठक में जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पुनीता तिवारी सहित बाल कल्याण समिति के सदस्य मो.शमीम, संरक्षण अधिकारी डॉ कृष्णा कुमार तिवारी, बाल गृह एवं गैर सरकारी संगठन के प्रतिनिधि उपस्थिति रहे। बैठक में मिशन वात्सल्य बाल संरक्षण योजना के तहत अनुमोदन समिति की बैठक में उपायुक्त द्वारा स्पॉन्सरशिप व फोस्टर केयर(पालन पोषण देखभाल योजना) योजनाओं से संबंधित प्रगति प्रतिवेदन का समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त के द्वारा बाल संरक्षण योजना-स्पॉन्सरशिप व फोस्टर केयर योजना के तहत 117 जरूतमंद बच्चों को स्पॉन्सरशिप और बाल देखरेख संस्थान के 03 बच्चों को फोस्टर केयर(पालन पोषण देखरेख...