मुजफ्फरपुर, अप्रैल 10 -- साहेबगंज, हिसं। थाना क्षेत्र की रूपछपरा पंचायत के मोरहर गांव में बीते बुधवार को केस सुलह करने से इंकार पर आयुष (10) को गोली मारने के मामले में उसकी मां पम्मी देवी ने केस दर्ज कराया है। इसमें नितेश कुमार, चंदेश्वर ठाकुर, अजय ठाकुर उर्फ पप्पू, सीता देवी और रितेश कुमार को नामजद किया है। उसने पुलिस को बताया कि सभी आरोपित हथियार से लैस होकर दरवाजे पर आ धमके। नितेश ने कहा कि केस सुलह क्यों नहीं कर रही हो। इसी बीच अजय ठाकुर ने अपहरण की नीयत से आयुष को उठा लिया। आयुष को पकड़ने लगी तो नितेश ने जान मारने की नीयत से गोली चला दी, इस दौरान वह झुक गयी। उसके बाद नितेश ने आयुष को गोली मार दी। नितेश ने गले से सोने की सिकड़ी छीन ली। कपड़ा फाड़ दिया। घर में रखा 40 हजार नकद ले लिया। वहीं रितेश ने दहशत फैलाने की नीयत से हवाई फायरिंग की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.