मेरठ, फरवरी 6 -- कंकरखेड़ा मुरलीपुर गुलाब निवासी महिला ने पड़ोसियों पर उसके देवर के पांच वर्षीय बेटे को उठाने की कोशिश करने, घर में घुसकर मारपीट और पथराव करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाना कंकरखेड़ा में तहरीर दी है। पीड़िता आशो पत्नी याकूब ने बताया कि गुरुवार शाम उसके देवर महबूब का पांच साल का बेटा शाद घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला सोनू, जो रिश्ते में भांजा लगता है, बच्चे को जबरन उठाकर ले जाने का प्रयास करने लगा। विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज कर दी। आरोप है सोनू ने परिवार के सदस्यों हैदर, नाजिम, बाको और रुखसार को मौके पर बुला लिया। रुखसार ने फोन कर रिश्तेदारों को भी एकत्र कर लिया। इसके बाद सभी ने एकजुट होकर महिला के घर में घुसकर लात-घूंसे से बुरी तरह मारपीट की। महिला की भतीजी आसमा बचाने आई तो आरोपियों ने उसके...