देवरिया, फरवरी 9 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। अपने मासूम बच्चे के साथ भटक कर गांव पहुंची महिला को प्रधान प्रतिनिधि ने रामपुर कारखाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने महिला और बच्चे को वन स्टाफ सेंटर भेजने के बजाय टेंपो पर बिठाकर जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस की यह लापरवाही चर्चा का विषय बनी हुई है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के मथुरा छपरा गांव में दो दिन पूर्व एक महिला गोद में डेढ़ साल के बच्चे को लेकर पहुंच गई। रात में इधर-उधर भटकते देख ग्रामीणों ने उससे नाम और पता पूछना चाहा। लेकिन वह कुछ बताने से कतराती रही। इसके चलते ग्रामीण संशय में हो गए और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस गांव में पहुंच गई। बीजेपी नेता और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय सिंह को बुलाकर महिला को अपने साथ लेकर थाने ले आई। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ने...