गिरडीह, नवम्बर 11 -- बेंगाबाद। पति संतोष सिंह का मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डालकर 22 वर्षीया पत्नी सोनी देवी ग्यारह माह के दुधमुंहा बच्चे के साथ एक सप्ताह से गायब है। पति के द्वारा उसकी काफी खोजबीन की गई बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। तब पति ने मंगलवार को बेंगाबाद थाना में आवेदन देकर पुलिस को इसकी सूचना दे दी है। विवाहिता चपुआडीह पंचायत के फुच्चो रखाटांड़ की है। भुक्तभोगी पति ने बताया कि वह पत्नी के साथ बेंगलौर में रहता था और मजदूरी करता था। दुर्गा पूजा में वे लोग गांव आये थे। घटना की सुबह यानी कि 04 नवंबर को वह मजदूरी करने बाहर गया था। दोपहर को वह घर लौटा। घर में उसकी पत्नी और बच्चा नहीं था। घर के आसपास उसकी खोजबीन की लेकिन कहीं भी उसकी पत्नी और बच्चा का पता नहीं चला। तब पत्नी के मोबाइल पर फोन लगाने का कोशिश की। लेकिन नहीं लगा। ऐसा लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.