फरीदाबाद, दिसम्बर 16 -- पलवल। बंचारी गांव में चोरी का आरोप लगाकर बच्चे के साथ क्रूरता करने के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालांकि, इस मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हालांकि, पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। बता दें कि बंचारी गांव निवासी सविता का 12 वर्षीय बेटा शादी समारोह में लाइट पकड़ने का काम करता है। 10 दिसंबर की रात को वह दो अन्य बच्चों के साथ शादी समारोह से लौट रहा था। इसदौरान किसी गाड़ी वाले ने उसके पीछे गाड़ी लगा दी थी। वह बचने के लिए एक घर में घुस गया था। आरोप है कि मकान मालिक ने बच्चे पर चोरी का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की थी। बच्चे की मां का आरोप है कि आरोपी बृजेश और दो अन्य ने उसके बेटे के पैर में पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। वहीं बिजली का करंट भी लगाया था। जिससे उसका बेटा...