जौनपुर, जनवरी 21 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बालक के साथ गांव के ही दो किशोरों ने कुकर्म किया था। इस मामले में पीड़ित बालक के पिता की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में वांछित दोनों आरोपित को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को दोपहर में घर के बाहर खेल रहे सात वर्षीय बालक को गांव के दो किशोर बहला फुसलाकर अन्यत्र ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किए। बालक की हालत गंभीर देख दोनों मौके से फरार हो गये थे। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने आनन-फानन में उसे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बालक की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरु...