खगडि़या, मार्च 11 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि सदर प्रखंड के रसौंक गांव में सोमवार को बच्चे के विवाद को लेकर मारपीट में एक महिला घायल हो गई। घायम महिला की पहचान मोरकाही थाना क्षेत्र के रसोक गांव के बबलू साह की पत्नी रीता देवी के रूप में की गई। घायल महिला ने बताया कि घर के आगे दो बच्चे खेल रहे थे। वहीं दो के बीच लड़ाई हो गया था। जिसको छुड़ाने के लिए दोनों बच्चे के परिजन आए तो दोनों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट में बदल गई। जिसमें एक महिला घायल हो गई। जिसके बाद महिला घायलावस्था में इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल आई। जहां पर डॉक्टर द्वारा घायल महिला का इलाज किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.